Tue, Nov 24, 2026 | 12:02 AM IST
Home Politics
Menu
Business Profile
Home › Entertainment › Shah Rukh Khan ₹10,000 करोड�...
ENTERTAINMENT

Shah Rukh Khan ₹10,000 करोड़ की Wealth, फिर भी Richest Actor

K
Shah Rukh Khan Net Worth ₹10,000 करोड़, Hurun 2026 • Source: Social Media
Source : NDTV

KEY HIGHLIGHTS

  • Comprehensive coverage and live status updates on Shah Rukh Khan ₹10,000 करोड़ की Wealth, फिर भी Richest Actor.
  • Key statements from government officials and field correspondents.
  • Historical context and market/social impact analysis.
  • Read full detailed breakdown below.

Shah Rukh Khan की Wealth एक साल में ₹2,490 करोड़ घटी, फिर भी भारत के Richest Actor

Shah Rukh Khan: बॉलीवुड के सुपरस्टार Shah Rukh Khan एक बार फिर भारत के सबसे अमीर अभिनेताओं की सूची में शीर्ष पर हैं। Hurun India Rich List 2026 के मुताबिक, उनकी अनुमानित संपत्ति ₹10,000 करोड़ है। हालांकि, पिछले साल की तुलना में उनकी wealth में ₹2,490 करोड़ की गिरावट दर्ज की गई है। इसके बावजूद वह Amitabh Bachchan, Salman Khan और Hrithik Roshan से आगे हैं।

Shah Rukh Khan की Wealth में ₹2,490 करोड़ की गिरावट

Hurun India Rich List 2026 में Shah Rukh Khan की अनुमानित संपत्ति ₹10,000 करोड़ बताई गई है। वहीं, 2025 की सूची में उनकी wealth ₹12,490 करोड़ आंकी गई थी। यानी एक साल में अनुमानित संपत्ति में ₹2,490 करोड़ का अंतर आया है।हालांकि, इन आंकड़ों को अनुमान के तौर पर देखा जाना चाहिए। Private companies, investments और अन्य assets की valuation में बदलाव होने के कारण net worth के आंकड़े अलग-अलग रिपोर्टों में बदल सकते हैं।Shah Rukh Khan की wealth सिर्फ फिल्मों से होने वाली कमाई तक सीमित नहीं है। इसमें उनका production house Red Chillies Entertainment और Knight Riders Sports के जरिए Kolkata Knight Riders से जुड़ा business interest भी शामिल है।

Amitabh Bachchan दूसरे स्थान पर

Hurun India Rich List 2026 में Amitabh Bachchan ₹4,000 करोड़ की अनुमानित संपत्ति के साथ दूसरे स्थान पर हैं। 2025 की सूची में उनकी wealth ₹1,630 करोड़ बताई गई थी।Amitabh Bachchan की संपत्ति में फिल्मों से लंबे समय की कमाई के अलावा investments, real estate और अन्य assets भी शामिल हैं। इस बार उनकी अनुमानित wealth में पिछले साल के मुकाबले काफी बढ़ोतरी दर्ज की गई है।वहीं Salman Khan की अनुमानित संपत्ति ₹3,000 करोड़ बताई गई है। इसके बाद Hrithik Roshan ₹2,500 करोड़ की wealth के साथ सूची में हैं। 2025 में Hrithik की अनुमानित संपत्ति ₹2,160 करोड़ थी। उनकी fitness और lifestyle brand HRX भी उनके business interests का अहम हिस्सा है।

Juhi Chawla और Karan Johar का नाम नहीं

2026 की सूची में कुछ बड़े नाम पिछले साल की तुलना में नजर नहीं आ रहे हैं। Juhi Chawla और Karan Johar, दोनों 2025 की Hurun India Rich List में शामिल थे, लेकिन 2026 की सूची में उनका नाम नहीं है।2025 में Juhi Chawla की अनुमानित संपत्ति ₹7,790 करोड़ थी, जबकि Karan Johar की wealth ₹1,880 करोड़ बताई गई थी।

Shah Rukh Khan की King पर नजरें

वर्कफ्रंट की बात करें तो Shah Rukh Khan इन दिनों अपनी अगली फिल्म King को लेकर भी चर्चा में हैं। Siddharth Anand के निर्देशन में बन रही इस action thriller में Shah Rukh Khan के साथ Suhana Khan, Deepika Padukone, Abhishek Bachchan और कई अन्य कलाकार नजर आएंगे।

TAGS: ShahRukhKhan ShahRukhKhanNetWorth HurunIndiaRichList King BollywoodNews
K

Kumkum

TMINS News Desk brings you accurate, unbiased and breaking news from India and around the world 24/7.

Published Date: 24 Sep 2026
Know More About Author

Leave a Comment

Please sign in to join the conversation.

Sign In to Comment

Don't have an account? Sign Up

Sign In with Email
Forgot Password?

By signing in, you agree to our Terms of Service and Privacy Policy.

Don't have an account? Create Account