Tue, Nov 24, 2026 | 12:02 AM IST
Home Politics
Menu
Business Profile
Home › India › NCP (अजित पवार) का �...
INDIA

NCP (अजित पवार) का दिल्ली में शक्ति प्रदर्शन: ताज मानसिंह होटल में हाईलेवल बैठक, वीरेंद्र सिंह के नेतृत्व में MCD 2027 के लिए 250 वार्डों पर चुनाव लड़ने का ऐलान

N
NCP के अजित पवार और वीरेंद्र सिंह का दिल्ली में ऐलान: MCD 2027 में 250 वार्डों पर चुनाव લड़ेगी पार्टी
Source : tmins.in

KEY HIGHLIGHTS

  • Comprehensive coverage and live status updates on NCP (अजित पवार) का दिल्ली में शक्ति प्रदर्शन: ताज मानसिंह होटल में हाईलेवल बैठक, वीरेंद्र सिंह के नेतृत्व में MCD 2027 के लिए 250 वार्डों पर चुनाव लड़ने का ऐलान.
  • Key statements from government officials and field correspondents.
  • Historical context and market/social impact analysis.
  • Read full detailed breakdown below.

नई दिल्ली। देश की राजधानी दिल्ली में राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP - अजित पवार गुट) ने अपने संगठन को नई मजबूती दी है। रविवार को दिल्ली के प्रतिष्ठित ताज मानसिंह होटल में पार्टी की एक महत्वपूर्ण हाईलेवल बैठक आयोजित हुई।

बैठक में NCP अजित पवार गुट के प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र सिंह जी और पार्टी के वरिष्ठ नेता पार्थ पवार मौजूद रहे। इस बैठक को दिल्ली प्रदेश NCP के लिए बेहद अहम माना जा रहा है।


दिल्ली प्रदेश के आंतरिक विवाद का अंत

सूत्रों के मुताबिक इस हाईलेवल बैठक में लंबे समय से चल रहे दिल्ली प्रदेश के आंतरिक विवाद को पूरी तरह से समाप्त कर दिया गया है। प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र सिंह के नेतृत्व पर पार्टी हाईकमान ने पूरी तरह से मोहर लगा दी है। अब पार्टी एकजुट होकर जमीनी स्तर पर काम करेगी।

बीजेपी, आप, कांग्रेस के बाद NCP को मिली दिल्ली में मजबूत जगह

राजधानी में अब तक मुख्य मुकाबला बीजेपी, आम आदमी पार्टी और कांग्रेस के बीच माना जाता था, लेकिन वीरेंद्र सिंह के नेतृत्व को मिली नई ताकत के बाद NCP (अजित पवार) ने भी खुद को एक मजबूत विकल्प के रूप में स्थापित कर दिया है। देश की राजधानी में पार्टी संगठन को नई पहचान और मजबूती मिली है।


प्रचार-प्रसार के लिए हर्षवर्धन राठौड़ धरातल पर उतरे

प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र सिंह के निर्देश पर पार्टी के प्रचार-प्रसार और संगठन विस्तार की जिम्मेदारी हर्षवर्धन राठौड़ को सौंपी गई है। हर्षवर्धन राठौड़ अब धरातल पर उतरकर बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करेंगे और NCP की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाएंगे।

2027 MCD चुनाव पर बड़ा ऐलान

बैठक में सबसे बड़ा ऐलान 2027 में होने वाले दिल्ली नगर निगम (MCD) चुनाव को लेकर किया गया। प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र सिंह ने घोषणा की कि NCP (अजित पवार) दिल्ली के सभी 250 वार्डों पर चुनाव लड़ेगी।

उन्होंने कहा कि पार्टी दिल्ली में विकास, युवाओं और आम नागरिकों के मुद्दों को लेकर चुनावी मैदान में उतरेगी और एक मजबूत विकल्प बनकर उभरेगी।

इस ऐलान के बाद दिल्ली की राजनीति में हलचल तेज हो गई है।

TAGS: NCP AjitPawar DelhiPolitics MCD2027 VirendraSingh
N

Nitin

TMINS News Desk brings you accurate, unbiased and breaking news from India and around the world 24/7.

Published Date: 10 Nov 2026
Know More About Author

Leave a Comment

Please sign in to join the conversation.

Sign In to Comment

Don't have an account? Sign Up

Sign In with Email
Forgot Password?

By signing in, you agree to our Terms of Service and Privacy Policy.

Don't have an account? Create Account