Mon, Nov 23, 2026 | 11:17 PM IST
Home Politics
Menu
Business Profile
Home › Reality Shows › Bigg Boss 20 Grand Premiere: आज र�...
REALITY SHOWS

Bigg Boss 20 Grand Premiere: आज रात कब और कहां देखें?

K
Bigg Boss 20 का आज रात होगा ग्रैंड प्रीमियर, सलमान खान करेंगे नए कंटेस्टेंट्स का स्वागत। • Source: Bharat Express
Source : Bharat Express

KEY HIGHLIGHTS

  • Comprehensive coverage and live status updates on Bigg Boss 20 Grand Premiere: आज रात कब और कहां देखें?.
  • Key statements from government officials and field correspondents.
  • Historical context and market/social impact analysis.
  • Read full detailed breakdown below.

Bigg Boss 20 Grand Premiere: आज रात शुरू होगा मनोरंजन का धमाकेदार सफर

Bigg Boss 20 Grand Premiere: टेलीविजन का पॉपुलर रियलिटी शो ‘Bigg Boss’ एक बार फिर दर्शकों का मनोरंजन करने के लिए लौट रहा है। सलमान खान की मेजबानी में ‘Bigg Boss 20’ का ग्रैंड प्रीमियर आज यानी 6 सितंबर 2026 की रात होने जा रहा है। नए सीजन को लेकर फैंस के बीच जबरदस्त उत्साह है। इस बार शो में नए चेहरे, रिश्तों की नई कहानी, विवाद, दोस्ती और कई दिलचस्प ट्विस्ट देखने को मिल सकते हैं।

Jio Hotstar पर 9 बजे होगा प्रीमियर

‘Bigg Boss 20’ को इस बार डिजिटल फर्स्ट अंदाज में पेश किया जा रहा है। दर्शक शो का ग्रैंड प्रीमियर रात 9 बजे Jio Hotstar पर देख सकते हैं। वहीं टीवी दर्शकों के लिए इसका प्रसारण Colors TV पर रात 10:30 बजे होगा। यानी ओटीटी पर दर्शकों को टीवी प्रसारण से पहले शो देखने का मौका मिलेगा।

सलमान खान करेंगे कंटेस्टेंट्स का स्वागत

ग्रैंड प्रीमियर में सलमान खान एक बार फिर अपने खास अंदाज में नजर आएंगे। वह नए कंटेस्टेंट्स का स्वागत करने के साथ-साथ उनकी पर्सनैलिटी और गेम प्लान की पहली झलक भी दर्शकों के सामने रख सकते हैं। शो की शुरुआत से ही कौन मजबूत खिलाड़ी बनता है और कौन विवादों में फंसता है, इसका अंदाजा प्रीमियर एपिसोड से लग सकता है।

सलमान खान ने शो के ग्रैंड प्रीमियर की शूटिंग भी शुरू कर दी है। प्रीमियर से पहले उनका लुक भी चर्चा में रहा है, जिससे फैंस की उत्सुकता और बढ़ गई है।

संभावित कंटेस्टेंट्स की लिस्ट

ग्रैंड प्रीमियर से पहले कई नामों को लेकर लगातार चर्चा हो रही है। हालांकि सभी कंटेस्टेंट्स की आधिकारिक पुष्टि प्रीमियर के दौरान ही होने की उम्मीद है। संभावित नामों में अमन गांधी, ईशा रिक्खी, मैरी कॉम, आम्रपाली दुबे, कुशाल तंवर उर्फ गुलु, खुशी दुबे, काजी तौकीर, कनिका मान, अरिश्फा खान, यंग डीएसए, उदिति सिंह, शौविक चक्रवर्ती, माही विज, गीता बसरा, रोहेद खान, रिया अहीर, लव गिल, ऋति तिवारी, नीतीश राजपूत और आसिफ खान शामिल हैं।

वहीं मीडिया रिपोर्ट्स में भी माही विज, अमन गांधी, मैरी कॉम, कनिका मान और अरिश्फा खान समेत कई नामों की चर्चा है, लेकिन फाइनल लिस्ट को लेकर अभी आधिकारिक घोषणा का इंतजार है।

आज रात होगा असली खुलासा

अब दर्शकों की निगाहें आज रात के ग्रैंड प्रीमियर पर टिकी हैं। कौन-कौन से सितारे Bigg Boss के घर में एंट्री लेते हैं, शो का पहला टास्क क्या होगा और सलमान खान कंटेस्टेंट्स के साथ किस अंदाज में नजर आएंगे, इन सभी सवालों के जवाब प्रीमियर में मिलेंगे। कुल मिलाकर ‘Bigg Boss 20’ की शुरुआत धमाकेदार होने की उम्मीद है।

TAGS: BiggBoss20 SalmanKhan BiggBoss20Premiere JioHotstar ColorsTV BiggBoss20Contestants
K

Kumkum

TMINS News Desk brings you accurate, unbiased and breaking news from India and around the world 24/7.

Published Date: 06 Sep 2026
Know More About Author

Leave a Comment

Please sign in to join the conversation.

Sign In to Comment

Don't have an account? Sign Up

Sign In with Email
Forgot Password?

By signing in, you agree to our Terms of Service and Privacy Policy.

Don't have an account? Create Account