KEY HIGHLIGHTS
- Comprehensive coverage and live status updates on Gaurav Khanna: 20 साल बादएकता कपूर ने पूरा किया सपना.
- Key statements from government officials and field correspondents.
- Historical context and market/social impact analysis.
- Read full detailed breakdown below.
Gaurav Khanna: 20 साल बाद Ekta Kapoor ने पूरा किया सपना, नए शो में लौटेंगे लवर बॉय अवतार में
टीवी के पॉपुलर एक्टर गौरव खन्ना एक बार फिर अपने लवर बॉय अंदाज से दर्शकों का दिल जीतने के लिए तैयार हैं। 'अनुपमा' में अनुज कपाड़िया के किरदार से घर-घर में पहचान बनाने वाले गौरव अब एकता कपूर के नए शो 'दिल की बेवफाइयां' में नजर आने वाले हैं। खास बात यह है कि इस शो के साथ गौरव का करीब 20 साल पुराना सपना पूरा होने जा रहा है। वह लंबे समय से बालाजी टेलीफिल्म्स और एकता कपूर के साथ काम करना चाहते थे।गौरव खन्ना हाल ही में 'सेलिब्रिटी मास्टरशेफ' और 'बिग बॉस 19' जीतकर भी खूब सुर्खियों में रहे हैं। अब वह अपने नए शो के जरिए टीवी की दुनिया में एक अलग अंदाज में वापसी करने जा रहे हैं। इस शो में उनके साथ श्रद्धा आर्या भी नजर आएंगी। गौरव ने NDTV के साथ खास बातचीत में अपने नए किरदार, एकता कपूर के साथ काम करने के सपने और शो की कहानी को लेकर कई दिलचस्प बातें साझा की हैं।
Bigg Boss 19 में गौरव खन्ना ने एकता कपूर से पूछा था सवाल
गौरव खन्ना ने बताया कि वह अपने करियर की शुरुआत से ही एकता कपूर के साथ काम करना चाहते थे। बालाजी टेलीफिल्म्स के साथ काम करना उनकी लंबे समय से इच्छा थी। उन्होंने बताया कि पिछले साल जब वह 'बिग बॉस' के घर में प्रतियोगी थे, तब एकता कपूर शो में गेस्ट बनकर पहुंची थीं।उस दौरान गौरव ने उनसे मजाकिया अंदाज में पूछा था, 'कितने और साल?' इस पर एकता कपूर ने जवाब दिया था कि आप सुपरस्टार हैं, आइए। गौरव के मुताबिक, अब 'दिल की बेवफाइयां' के साथ उनका लंबे समय से देखा गया सपना पूरा हो रहा है। उनके लिए यह सफर का एक खास और यादगार पल है।
'दिल की बेवफाइयां' में कैसा होगा गौरव खन्ना का किरदार?
गौरव खन्ना इस शो में मानव नाम के एक मिडिल एज व्यक्ति का किरदार निभा रहे हैं। एक्टर के मुताबिक, उनका किरदार बाहर से बेहद सामान्य दिखाई देता है, लेकिन इसमें कई परतें और बारीकियां हैं। उन्होंने इसे अपने करियर के सबसे मुश्किल किरदारों में से एक बताया है।मानव एक ऐसा व्यक्ति है, जो अपनी जिम्मेदारियों को पूरी ईमानदारी से निभाता है। वह एक अच्छा बेटा, भाई, पिता और पति बनने की कोशिश में लगा रहता है। परिवार की जरूरतों को पूरा करते-करते वह अपनी इच्छाओं और सपनों को कहीं पीछे छोड़ देता है।गौरव ने बताया कि इस किरदार के लिए उनके लुक में भी बदलाव किया गया है। वह शो में सफेद बालों और थोड़े अलग शारीरिक अंदाज में नजर आएंगे। उनका मानना है कि ऐसे किरदार को निभाना आसान नहीं होता, क्योंकि दर्शक अपने आसपास भी ऐसे लोगों को देखते हैं। इसलिए अभिनय में वास्तविकता बनाए रखना जरूरी है।
टीवी की कहानी में नया बदलाव लाना चाहती हैं एकता कपूर
गौरव खन्ना ने बातचीत में बताया कि 'दिल की बेवफाइयां' का अंदाज टीवी के पारंपरिक शोज से थोड़ा अलग रखने की कोशिश की गई है। आमतौर पर टीवी सीरियल्स में पुरुष मुख्य किरदारों को काफी सजे-संवरे अंदाज में दिखाया जाता है, लेकिन इस शो में मानव को कुर्ता-पायजामा और सफेद बालों के साथ दिखाया जाएगा।शो के एक प्रोमो में मानव अपनी पत्नी के बालों में रंग लगाते हुए नजर आते हैं। गौरव के मुताबिक, यह रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़ा हुआ पल है, जिसे दर्शक अपने घरों में भी महसूस कर सकते हैं।उन्होंने बताया कि एकता कपूर टीवी की कहानी कहने के तरीके में बदलाव लाना चाहती हैं। शो में मनोरंजन के साथ वास्तविक जिंदगी से जुड़ी भावनाओं और रिश्तों को दिखाने की कोशिश की गई है।
कब और कहां देख सकेंगे 'दिल की बेवफाइयां'?
गौरव खन्ना और श्रद्धा आर्या का नया शो 'दिल की बेवफाइयां' 24 नवंबर से स्टार प्लस पर प्रसारित होगा। बालाजी टेलीफिल्म्स के इस शो को लेकर गौरव काफी उत्साहित हैं।एक्टर को उम्मीद है कि दर्शक मानव के किरदार और शो की नई कहानी से जुड़ पाएंगे। अब देखना दिलचस्प होगा कि 20 साल बाद एकता कपूर के साथ गौरव खन्ना की यह जोड़ी दर्शकों को कितनी पसंद आती है।
Leave a Comment
Please sign in to join the conversation.
Sign In to CommentDon't have an account? Sign Up