Thu, Oct 01, 2026 | 5:49 AM IST
Home Politics
Menu
Business Profile
Home › Entertainment › Rise and Fall 2 Highlights: पहले...
ENTERTAINMENT

Rise and Fall 2 Highlights: पहले एपिसोड में Price Pool गेम का रोमांच

N
Rise and Fall 2 Highlights: पहले एपिसोड में Price Pool गेम का रोमांच • Source: Telegrapgh India
Source : Telegrapgh India

KEY HIGHLIGHTS

  • Comprehensive coverage and live status updates on Rise and Fall 2 Highlights: पहले एपिसोड में Price Pool गेम का रोमांच.
  • Key statements from government officials and field correspondents.
  • Historical context and market/social impact analysis.
  • Read full detailed breakdown below.

Rise and Fall 2 Highlights: पहले एपिसोड की शुरुआत एक ऐसे Price Pool Game के साथ हुई, जिसने पहले ही एपिसोड में 15 सेलिब्रिटी कंटेस्टेंट्स के सामने पैसे, गठबंधन और सर्वाइवल के बीच चुनाव की चुनौती रख दी। पूर्व भारतीय क्रिकेटर वीरेंद्र सहवाग द्वारा होस्ट किए जा रहे इस रियलिटी शो में कंटेस्टेंट्स को अलग-अलग शुरुआती रकम दी गई और उनके फैसलों ने तय किया कि कौन Penthouse में जाएगा और किसे Basement में रहना पड़ेगा।

शो की शुरुआत तीन अलग-अलग रकम से हुई—₹4 लाख, ₹3.5 लाख और ₹75,000। गेम के नियम के मुताबिक दो कंटेस्टेंट्स अपनी रकम को मिलाकर तीसरे कंटेस्टेंट पर बढ़त बना सकते थे। जीतने वाले दोनों कंटेस्टेंट्स को Penthouse में जगह मिली, जबकि तीसरे को Basement में भेज दिया गया।

गेम की शुरुआत करते हुए वीरेंद्र सहवाग ने कहा, “Duniya mein logo ko dukh tab nahi hota jab unke paas kam hota hai, asli dukh tab hota hai jab dusre ke paas zyaada hota hai. Apne fall se zyaada dusro ka rise chubhta hai.”

Karan Patel ने Siwet Tomar के साथ बनाया गठबंधन

पहले राउंड में Karan Patel, Niharika Tiwari और Siwet Tomar आमने-सामने आए। करण के पास ₹75,000 थे, जबकि निहारिका के पास ₹4 लाख और सिवेट के पास ₹3.5 लाख थे। दोनों ने करण से गठबंधन करने की कोशिश की।

इस दौरान वीरेंद्र सहवाग ने करण से सोशल मीडिया स्टार्स को लेकर उनकी राय पूछी। करण ने कहा कि सोशल मीडिया के जरिए रातों-रात सेलिब्रिटी बन जाना उन लोगों के लिए नाइंसाफी जैसा है, जिन्होंने पहचान बनाने में कई साल मेहनत की है।

आखिरकार करण ने सिवेट का साथ चुना। इसके बाद Karan Patel और Siwet Tomar Penthouse पहुंचे, जबकि Niharika Tiwari को Basement में जाना पड़ा।

Shehzad और Manish ने मिलकर हासिल की Penthouse की जगह

अगले राउंड में Shehzad Poonawalla, Manish Kashyap और Raj Grover शामिल हुए। शहजाद के पास ₹4 लाख, मनीष के पास ₹3.5 लाख और राज के पास ₹75,000 थे।

शहजाद और मनीष ने एक-दूसरे का साथ देने का फैसला किया और अपनी रकम को मिलाकर Penthouse में जगह बना ली। इसके साथ ही राज ग्रोवर Basement में पहुंच गए।

Gautam और Priyanka ने चुना एक-दूसरे का साथ

तीसरे राउंड में Gautam Gulati, Priyanka Chahar Choudhary और Kaira Anu के बीच मुकाबला हुआ। प्रियंका के पास ₹4 लाख, गौतम के पास ₹3.5 लाख और कायरा के पास ₹75,000 थे। गौतम और प्रियंका ने गठबंधन किया और दोनों Penthouse में पहुंच गए। वहीं, Kaira Anu को Basement में भेज दिया गया।

गेम के दौरान कंटेस्टेंट्स के बीच सिर्फ रणनीति ही नहीं, बल्कि भावनात्मक बातचीत भी देखने को मिली। गौतम और राज ने मनीष कश्यप को परेशान देखा तो उनसे बातचीत की। इसी दौरान मनीष ने जेल में बिताए अपने अनुभवों का जिक्र किया।

मनीष ने कहा कि वह चार बार जेल जा चुके हैं, लेकिन वहां भी उन्हें उतना अकेलापन महसूस नहीं हुआ जितना शो में महसूस हो रहा है। उन्होंने अपने खिलाफ लगाए गए NSA (National Security Act) का भी उल्लेख किया और अपने YouTube करियर से जुड़े अनुभव साझा किए।

Swara और Kajal ने मिलकर Anish को भेजा Basement

इसके बाद Swara Bhasker, Kajal Raghwani और Anish Bhagat Price Pool Game में पहुंचे। स्वरा के पास ₹4 लाख, काजल के पास ₹3.5 लाख और अनिश के पास ₹75,000 थे। स्वरा और काजल ने साथ आने का फैसला किया। दोनों ने Penthouse में अपनी जगह बनाई, जबकि अनिश भगत Basement में चले गए।

Tej Pratap और Irina ने बदला गेम

आखिरी राउंड में Irina Rudakova, Sara Gurpal और Tej Pratap Yadav के बीच मुकाबला हुआ। तेज प्रताप के पास ₹4 लाख, सारा के पास ₹3.5 लाख और इरीना के पास ₹75,000 थे। गेम के अंत में तेज प्रताप और इरीना ने गठबंधन किया और दोनों Penthouse में पहुंच गए। वहीं, Sara Gurpal को Basement में जाना पड़ा।

ये बने Power Rulers और Powerless Workers

पहले Price Pool Game के बाद Karan Patel, Siwet Tomar, Shehzad Poonawalla, Manish Kashyap, Gautam Gulati, Priyanka Chahar Choudhary, Swara Bhasker, Kajal Raghwani, Tej Pratap Yadav और Irina Rudakova Power Rulers बने।वहीं, Niharika  Tiwari, Raj Grover, Kaira Anu, Anish Bhagat और Sara Gurpal Powerless Workers की भूमिका में पहुंचे।

Rise and Fall Season 2 को वीरेंद्र सहवाग होस्ट कर रहे हैं। यह रियलिटी शो Prime Video पर स्ट्रीम होता है और इसके नए एपिसोड रोजाना दोपहर 12 बजे रिलीज किए जाते हैं।

TAGS: RiseAndFall2 VirenderSehwag PrimeVideo RealityShow PricePoolGame
N

Nitin

TMINS News Desk brings you accurate, unbiased and breaking news from India and around the world 24/7.

Published Date: 27 Sep 2026
Know More About Author

Leave a Comment

Please sign in to join the conversation.

Sign In to Comment

Don't have an account? Sign Up

Sign In with Email
Forgot Password?

By signing in, you agree to our Terms of Service and Privacy Policy.

Don't have an account? Create Account